ePaper

युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित

Updated at : 12 Jan 2026 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित

महाविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

विज्ञापन

मधुपुर. स्थानीय महाविद्यालय सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–3 के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रत्नाकर भारती व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनीता गुआ हेंब्रम ने संयुक्त रूप से की. इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. वहीं, प्रो. रंजीत कुमार प्रसाद ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी विचार स्वयं को प्रज्वलित करें और दुनिया पर प्रभाव डालें पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से आत्मविश्वास, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–3 की छात्रा एलिजाबेथ मुर्मू ने एडवेंचर कैंप से जुड़ी अपनी स्मृतियां साझा की. साथ ही महाविद्यालय के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया. इसके बाद एनएसएस इकाई–3 के छात्र कुंदन कुमार रवानी ने भी अपने अनुभवों को सभी के समक्ष साझा किया और प्रोजेक्टर के माध्यम से कैंप से संबंधित बेहतरीन तस्वीरें एवं वीडियो प्रस्तुत किया. प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और दर्शन को विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दिया. वहीं, प्रोफेसर रंजीत रवानी ने कहा कि असफलता सफलता की सीढ़ी होती है. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक दिन लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते हुए अपनी मंजिल प्राप्त करने का संदेश दिया. कार्यक्रम में मंच संचालन गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उत्तम कुमार शुक्ला ने किया. वहीं, प्रो. होरेन हांसदा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. मौके पर डाॅ अनीता गुआ हेंब्रम, प्रो. शिवनंदन राय, सिकंदर यादव, बच्चू राय, आशुतोष लाला, प्रियतोष लाला, छोटू हरि, दीपक राम, मुकेश कुमार यादव, संजय शर्मा समेत दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित रहे. हाइलार्ट्स : महाविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola