मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से कार्य हो रहा प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से कार्य हो रहा प्रभावित

सोनारायठाढ़ी : मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, गांवों में रोजगार ठप

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. मनरेगा के तहत क्षेत्रीय मजदूरों को अपने गांव और पंचायत के आसपास रोजगार मिलने के कारण उनकी जीविका आसान होती थी और पलायन कम होता था. हालांकि, पिछले 9 मार्च से मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के कारण योजना के कार्य प्रभावित हो रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र की 12 पंचायतों में कुल 17 मनरेगा कर्मी (12 रोजगार सेवक, लेखा सहायक और कनिष्ठ अभियंता सहित) शामिल हैं, जो 9 मार्च से हड़ताल पर हैं. इस वजह से योजना का संचालन प्रभावित हो रहा है. मनरेगा लेखा सहायक कमल नयन ने बताया कि हमलोग 9 मार्च से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल पर थे. सरकार के द्वारा हमारी मांगें पूरी न किए जाने के कारण 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. वहीं, मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि सरकार समय पर मानदेय का भुगतान नहीं करती, जिससे हमें परिवार चलाने में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है. बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की दवाई और अन्य पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो गया है. पिछले पांच महीने से मानदेय नहीं मिला है, ऐसे में परिवार का पालन करना असंभव हो गया है.

विज्ञापन
Laxman Choudhary

लेखक के बारे में

By Laxman Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola