Deoghar news : विधायक व डीसी ने बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण, युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Edited by Shrawan
Updated:
विज्ञापन

देवघर के मोहनपुर स्थित तुम्बावेल गांव में विधायक सुरेश पासवान व डीसी विशाल सागर न्यू आंबेडकर युवा ग्रुप द्धारा स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत सुदूर बहुजन बहुल तुम्बावेल गांव में सोमवार को विधायक सुरेश पासवान व डीसी विशाल सागर ने संयुक्त रूप से न्यू आंबेडकर युवा ग्रुप द्धारा स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किया. इस दौरान डीसी नें कहा कि हम सभी के प्रेरणा स्रोत बाबा साहब की आज 134वीं जयंती हैं और उनके संघर्ष से हमें सीखने की आवश्यकता है. कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है. जो सभी को प्रेरित करते हैं. हम सभी अपने समाज को जोड़ने का प्रयास अनवरत जारी रखें, ताकि सही मायने में बाबा साहेब के मार्गों का अनुसरण हम सभी करते रहें. डीसी ने बच्चों और युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी.

डीसी ग्रामीणों की समस्या से हुए अवगत

डीसी नें ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए, जिसमें पेयजल, सड़क समस्या के निदान हेतु पानी का सदुपयोग करते हुए जल संचय की बात कही, साथ ही गांव के तालाब और नालों का जीर्णोद्धार के अलावा गांव में सड़क निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. वहीं ग्रामीणों द्वारा निजी मद से बनाये गये पुस्तकालय शुभारंभ किया, जिसे और बेहतर बनाने की दिशा में सहयोग करने की बात डीसी नें कही.

देवघर विधायक ने पुस्तकालय के लिए 50 हजार देने की घोषणा कीदद

देवघर विधायक सुरेश पासवान ने पुस्तकालय भवन में पचास हजार रुपये की पुस्तकें देने की घोषणा की. विधायक सुरेश पासवान नें सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव मे बच्चों की पढ़ाई को लेकर हम अपने विधायक मद से 50 हजार रुपये की पुस्तक देंगे. ताकि बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ सके. इसके बाद सभी लोगों को बाबा साहेब के विचार पर चलने का संदेश दिया. इसके अलावा समाजसेवी सह नेत्री निर्मला भारती ने संविधान निर्माता बाबा साहब को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की बात कही. इस अवसर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, बीडीओ संतोष कुमार चौधरी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, मुखिया फूलकुमारी देवी, जयप्रकाश यादव, राजद युवा जिला अध्यक्ष नवीनदेव यादव, प्रमोद यादव, विक्की यादव, न्यू आंबेडकर युवा ग्रुप के अध्यक्ष धीरण दास, सचिव अजीत कुमार दास समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan

लेखक के बारे में

By Shrawan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola