कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने चांदो मंडल

Updated:
विज्ञापन
कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने चांदो मंडल

चितरा कोलियरी स्थित यूनियन कार्यालय में कोलियरी कर्मचारी संघ की बैठक

विज्ञापन

चितरा. चितरा कोलियरी स्थित यूनियन कार्यालय में कोलियरी कर्मचारी संघ की बैठक राजा चौधरी की उपस्थिति में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से कोलियरी कर्मचारी संघ एसपी माइंस शाखा गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से चांदो मंडल को अध्यक्ष, शिव चरण टुडू व धनंजय दास को उपाध्यक्ष बनाया गया. साथ ही सचिव दिनेश कुमार महतो, उपसचिव भुवन दास व सुबोध महतो को बनाया गया. इसके अलावा कोषाध्यक्ष आनंद हेंब्रम, सह कोषाध्यक्ष सुकेन कुमार मंडल व बीरबल दास, संगठन मंत्री सुरेश हेंब्रम, सह संगठन मंत्री शमीम अंसारी, साधु महतो को बनाया गया है. जबकि कार्यकारिणी सदस्य में परमेश्वर मरांडी, समसुल अंसारी, प्रवीण मल्लिक समेत अन्य को रखा गया है. वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष चांदो मंडल समेत ने कमिटी गठन का पत्र कोलियरी महाप्रबंधक को देकर जानकारी दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि चितरा कोलियरी में मजदूरों के हित को लेकर आवाज बुलंद करेंगे. साथ ही कोलियरी के विकास व विस्तार में सहयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola