वैशाख में हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ इलाका

Edited by LILANAND JHA
Updated:
विज्ञापन

सारवां के रक्ति, लखोरिया, झिकटी, डकाय गांवों में मास व्यापी कीर्तन

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में वैशाख माह में मासव्यापी हरि नाम संकीर्तन का मंदिरों में शुभारंभ हुआ. वहीं, पांचूडीह काली मंदिर कीर्तन समिति की ओर से देर रात को हरिनाम कीर्तन का संकल्प लेकर शुभारंभ किया गया. इस दौरान गोला बाजार, पांचूडीह आदि मोहल्ले के विभिन्न गलियों की परिक्रमा करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां प्रसाद का वितरण किया गया. पंडित जयनाथ पांडे ने कहा कि बैसाख माह श्री हरि विष्णु का सबसे प्रिय माह है. इस माह में सुबह उठकर पीपल पेड़ में जल चढ़ते और मंदिर के साथ कुलदेवी की पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. वहीं, राम रायडीह, मड़वा परसोंडीह, गोरे मारा, भजलपुर, सिंह रायडीह, नवासार, टीको रायडीह, डकाय, मानजोरी, झिकटी, सिरसा, बंदाजोरी, लखोरिया, मठटीकुर, ऊपर थाढ़ी, रक्ति आदि गांव में कीर्तन मंडलियों ने देर रात तक हरि नाम धुन किया. कार्यक्रम संचालन में नरेश वर्मा, शेरू झा, मदन साह, एकांत वर्मा, इंदर वर्मा, दीनदयाल वर्मा, पंचम वर्मा, रवि शर्मा, गौतम दत्ता, रामदेव वर्मा, मुरलीवर्मा, शंभू दास, राजू वर्मा महेंद्र वर्मा, झगरु वर्मा, आनंद वर्मा, नंदू लाल, पंचानन दास, सुरेश वर्मा आदि मंडली सदस्यों ने योगदान दिया. —————————- सारवां के रक्ति, लखोरिया, झिकटी, डकाय गांवों में मास व्यापी कीर्तन कीर्तन मंडली ने गांव की गलियों की परिक्रमा कर किया भजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola