9617 लाभुकों को नहीं मिला मंईयां सम्मान योजना का पैसा

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर प्रखंड व शहरी क्षेत्र में 9 हजार 617 लाभुकों का मंईयां सम्मान की राशि रोक दी गयी है

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड व शहरी क्षेत्र में 9 हजार 617 लाभुकों का मंईयां सम्मान की राशि रोक दी गयी है. बताया जाता है कि जांच के दौरान त्रुटि पाये जाने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली मंईयां सम्मान योजना की राशि पर रोक लगा दी गयी है. सरकार द्वारा तय प्रक्रिया पूरा करने के उपरांत ही लाभुकों के खाते में 2500- 2500 राशि भेजी जायेगी. जो तय मापदंड के अनुरूप दस्तावेज नहीं दे पायेंगे उनको सम्मान राशि का लाभ नहीं मिलेगा. इस संबंध में सीओ यामुन रविदास ने कहा कि कुछ त्रुटियाें के कारण से महिलाओं के खाते में राशि का भुगतान नहीं हो पाया है. सुधार के बाद राशि दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola