खिजुरिया गांव में बही भक्ति की बयार, निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
खिजुरिया गांव में बही भक्ति की बयार, निकली भव्य कलश यात्रा

सोनारायठाढ़ी: मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्राएं

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के खिजुरिया गांव में नव निर्मित मां काली मंदिर में मां काली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को पंडित मोहनानंद झा के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस धार्मिक आयोजन में खिजुरिया समेत आसपास के क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं. इस दौरान महिलाएं स्थानीय जोरिया से कलश में जल लेकर पूरे ग्राम का भ्रमण करती हुई मंदिर प्रांगण पहुंचीं, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया. कलश यात्रा के साथ ही मंदिर में पूजा-पाठ का शुभारंभ भी हो गया. इस अवसर पर पंडित मोहनानंद झा, भोला ठाकुर, अजमान देवेंद्र यादव, ललित यादव, प्रमुख पूनम देवी, वैद्यनाथ यादव, दिलीप यादव, त्रिलोकी यादव, शंभू यादव, नागेश्वर यादव, निर्मल यादव, नुनदेव यादव, मनोहर यादव, शुभम यादव, झलकु महतो, सुरेंद्र यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. वहीं, प्रखंड के मगडीहा पंचायत अंतर्गत मंजरा गांव में भी नवनिर्मित मां मनसा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस यात्रा में भी सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं स्थानीय जोरिया से कलश में जल लेकर मंदिर तक पहुंचीं और मां मनसा मंदिर में विधिवत कलश स्थापित किया. दोनों गांवों में निकली कलश यात्राओं ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया.

विज्ञापन
Laxman Choudhary

लेखक के बारे में

By Laxman Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola