किसान गोष्ठी में देशी बीज संरक्षण पर जोर

Updated:
विज्ञापन
किसान गोष्ठी में देशी बीज संरक्षण पर जोर

सोनारायठाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के कुशमाहा गांव में कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के कुशमाहा गांव में शनिवार को प्रवाह संस्था द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और आधुनिक व उन्नत खेती की जानकारी प्राप्त की. कार्यक्रम में जिला कृषि विज्ञान केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक डॉ राजन ओझा ने किसानों को अंतरराष्ट्रीय बीज दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देशी बीजों का संरक्षण बेहद जरूरी है, क्योंकि इनसे प्राप्त फसल उच्च गुणवत्ता की होती है और यह किसानों के लिए अधिक लाभकारी साबित होती है. इस दौरान संस्था द्वारा प्रखंड क्षेत्र के 81 किसानों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया है. ये प्रशिक्षित किसान आगे अन्य किसानों को उन्नत खेती, बागवानी और बेकार पड़ी जमीन का बेहतर उपयोग करने की तकनीक सिखायेंगे. संस्था की ओर से प्रखंड क्षेत्र में 1500 बायो इम्पुट रिसोर्स सेंटर भी स्थापित किए गए हैं, जिनका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है. वहीं, जिला उद्यान पदाधिकारी यसराज ने किसानों को बागवानी के बाद बची जमीन पर अन्य प्रकार के पौधे लगाकर अतिरिक्त आय अर्जित करने के तरीके बताए। उन्होंने किसानों को विविध खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके. मौके पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार झा, बीटीएम, एटीएम, प्रवाह संस्था के परियोजना पदाधिकारी शिवम कुमार, ओमकार पाठक, सुरेश प्रसाद, प्रीति माजी, जगरनाथ कुमार, किसान रीना देवी, अजीत राय, सुधीर राय, बेजन्ति देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Laxman Choudhary

लेखक के बारे में

By Laxman Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola