फिरौती के लिए अपहृत करौं निवासी युवक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
फिरौती के लिए अपहृत करौं निवासी युवक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मधुपुर: करौं थाना क्षेत्र के बुढ़वाटांड़ गांव की घटना

विज्ञापन

करौं. थाना क्षेत्र के बुढ़वाटांड़ गांव से फिरौती के लिए अपहृत करौं निवासी युवक प्रकाश मंडल (20) को पुलिस ने कुंडा थाना क्षेत्र के कर्णकोल में मधुबन अहरा के पास से बरामद कर लिया है. अपहरण की साजिश में शामिल दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही अपहरण में प्रयुक्त टोयोटा रुमियो चार पहिया वाहन, काले रंग की स्प्लेंडर बाइक तथा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि करौं निवासी विष्णु देव मंडल ने करौं थाना में शनिवार को अपहरण का मामला दर्ज कराया था. आवेदन में कहा गया था कि उनके पुत्र प्रकाश मंडल को छह अज्ञात लोग बुढ़वाटांड़ स्कूल के पास से सफेद कार में अपहरण कर ले गए हैं. इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने फोन कर परिजनों से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा मोबाइल लोकेशन के आधार पर कुंडा थाना क्षेत्र के कर्णकोल में छापेमारी की, जहां से अपहृत युवक प्रकाश मंडल को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. छापेमारी के दौरान दो अपहरणकर्ताओं सौरव कुमार वर्णवाल और गौतम यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए. गिरफ्तार आरोपियों में से सौरव कुंडा थाना क्षेत्र के सातर गुरुकुल का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी भौरा जमुआ का रहने वाला बताया गया है. पुलिस ने मौके से एक चारपहिया वाहन, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया. छापेमारी अभियान में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola