Deoghar News : हरिहरबाड़ी में सांड ने अधेड़ को पटक-पटक कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : हरिहरबाड़ी में सांड ने अधेड़ को पटक-पटक कर मार डाला

नगर थाना क्षेत्र के हरिहरबाड़ी मुहल्ले में गुरुवार रात को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. मुहल्ले में खुलेआम घूम रहे एक सांड ने एक अधेड़ व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के हरिहरबाड़ी मुहल्ले में गुरुवार रात को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. मुहल्ले में खुलेआम घूम रहे एक सांड ने एक अधेड़ व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुहल्ले में अक्सर घूमने वाला सांड रात में गली में इधर-उधर घुम रहा था. उसी दौरान वहां से गुजर रहे करीब 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति पर सांड ने अचानक हमला कर दिया. उसने अपने सींग से उठाकर पहले जोर से जमीन पर पटका दिया, जिससे उस व्यक्ति का पेट फट गया. इसके बाद सांड ने अपने पैरों से अधेड़ को तब तक रौंदा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गयी. घटना के समय गली में मौजूद लोग भय से कांप उठे, लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि आगे बढ़कर अधेड़ की जान बचा सके. इस दर्दनाक हादसे के बाद मुहल्ले वासियों ने नगर निगम प्रशासन पर नाराजगी जतायी है. लोगों की मांग है कि शहर में आवारा व हिंसक पशुओं को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना दोबारा नहीं हो. हाइलाइट्स नगर निगम से आवारा पशुओं पर रोक लगाने की मांग तेज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola