13 शिक्षकों को मिला गैर आवासीय प्रशिक्षण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
13 शिक्षकों को मिला गैर आवासीय प्रशिक्षण

मधुपुर के केला बगान स्थित तिलक कला विद्यालय में झारखंड सरकार की ओर से संचालित आईसीटी कार्यक्रम

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के केला बगान स्थित तिलक कला विद्यालय में झारखंड सरकार के द्वारा संचालित आईसीटी कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुक्रवार से प्रारंभ हुआ. प्रशिक्षण में मधुपुर प्रखंड के 13 मध्य विद्यालयों के 25 शिक्षक भाग ले रहे हैं. जिला कोऑर्डिनेटर कन्हैया मंडल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में आईसीटी प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण कदम है. शिक्षकों को स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल टूल्स और आईसीटी कक्षा संचालन से संबंधित विभिन्न तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा. विद्यालयों में स्थापित आईसीटी लैब से बच्चों में तकनीकी कौशल का विकास हो रहा है और शिक्षकों के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को गति मिल रही है. प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रशिक्षक सफल्लाह अंसारी व किशोर कुमार दास द्वारा किया जा रहा है. मौके पर प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, संजय प्रसाद, शमीमा खातून, धीरेन महतो, सुकेश कापड़ी, देवेन चंद्र मंडल, शैलेश कुमार झा, प्रभु मेहरा, अनीता जायसवाल, साइन फारूकी, प्रिया कुमारी, बिनोद कुमार महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola