करौं में धूमधाम से मनी होली

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

करौं के विभिन्न गांवों में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्वक मनाया गया

विज्ञापन

करौं. प्रखंड के विभिन्न गांवों में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्वक मनाया गया. गुरुवार की रात विभिन्न चौक चौराहा पर होलिका दहन किया गया. पश्चात शुक्रवार एवं शनिवार को जमकर होली खेली गयी. रंग गुलाल लगाकर होली खेली एवं आपसी भाईचारा प्रेम मोहब्बत को कायम रखा. करौं समेत रानीडीह, केदवारिया, चांदचौरा, डूमरतर, डिंडाकोली, बेलकीयारी, बसकुपी, मांझतर, मदनकट्टा, गोविंदपुर आदि गांव में टोली बनाकर घर-घर जाकर फगुआ गीत गाकर होली की परंपरा को कायम रखा. होली के अवसर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव, थाना प्रभारी विपिन कुमार द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही थी. कई स्थानों में पुलिस बल तैनात थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola