सदर अस्पताल के प्रसूति कक्ष में मारपीट, वार्ड ब्वॉय का सिर फोड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 7:37 PM
सदर अस्पताल के प्रसूति कक्ष में शुक्रवार देर रात में मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. घटना में वार्ड ब्वॉय विनोद कुमार का सिर फट गया. साथ ही वहां कार्यरत एएनएम सहित स्वास्थ्यकर्मियों के साथ भी हाथापाई होने की बात सामने आयी है.
वरीय संवाददाता, देवघर : सदर अस्पताल के प्रसूति कक्ष में शुक्रवार देर रात में मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. घटना में वार्ड ब्वॉय विनोद कुमार का सिर फट गया. साथ ही वहां कार्यरत एएनएम सहित स्वास्थ्यकर्मियों के साथ भी हाथापाई होने की बात सामने आयी है. घटना को लेकर देर रात 12 बजे के बाद इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने बैद्यनाथधाम ओपी में सूचना भेजी थी. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर हंगामा शांत कराया था. जानकारी के मुताबिक, सदर अस्पताल प्रसूति कक्ष में भर्ती किसी महिला को बच्चा हुआ. उसके बाद परिजन अंदर जाकर देखने की जिद करने लगे. ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वॉय सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने उनलोगों से कहा कि पुरुष को अंदर जाने की अनुमति नहीं है. इस पर मरीज के परिजन जबरदस्ती करने लगे और वार्ड ब्वॉय विनोद का सिर दीवार में पटक दिया. घटना में वार्ड ब्वॉय विनोद का सिर फट गया. वहीं बीचबचाव में वहां तैनात नर्स सहित स्वास्थ्यकर्मियों के साथ भी मरीज के परिजनों द्वारा हाथापाई करने की बात कही जा रही है. डॉक्टर द्वारा बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस को भेजी गयी सूचना में नर्सिंग स्टाफ वीणा कुमारी व गीता मरांडी के नाम का भी जिक्र किया गया है. मामले की सूचना पाकर ओपी की पुलिस पहुंची व परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया. साथ ही स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था बहाल करायी. हालांकि इस संबंध में बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस ने कुछ भी बताने से परहेज किया है. हाइलाइट्स – शुक्रवार देर रात में हुई घटना – पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला, मरीज के परिजनों पर मारपीट का आरोप
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










