जिरुलिया मध्य विद्यालय के किचन से हजारों का सामान चोरी

Published by : LILANAND JHA Updated At : 25 May 2026 9:08 PM

विज्ञापन

सारवां में रात के अंधेरे में स्कूल बना चोरों का निशाना, ताला तोड़कर वारदात

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय कृत जिरुलिया मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी की घटना सामने आयी है. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विकास मिश्रा ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर मामले की सूचना दी है और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि वे 24 मई 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे ग्राम भ्रमण के दौरान विद्यालय के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि विद्यालय के एक कमरे का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला था. जांच करने पर पाया गया कि विद्यालय के किचन रूम से कई सामान गायब हैं. गायब सामानों में दो गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हे, तीन अलमुनियम की कड़ाही, एक अलमुनियम की डेगची, एक लोहे की कड़ाही, मांझरा, प्रेशर कुकर, एक अलमुनियम भात छानने वाला खांचा, सात पाती, प्लास्टिक का पाइप और दो स्टील के गमले शामिल हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है.

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola