मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को आरपीएफ-जीआरपी ने पकड़ा

मधुपुर: मधुपुर स्टेशन पर मोबाइल स्नैचिंग के बाद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
मधुपुर. रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत एक मोबाइल स्नैचिंग की घटना के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया. बताया गया कि ट्रेन संख्या 18620 दुमका-हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस मधुपुर रेलवे स्टेशन से खुली थी. ट्रेन खुलने के तत्काल बाद एक यात्री ने स्टेशन परिसर के निकट उसका मोबाइल फोन छीन लिया, जिसके बाद पीड़ित यात्री भी ट्रेन से नीचे कूद गया. हो-हल्ला करने पर अन्य यात्रियों के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया. इस दौरान प्लेटफाॅर्म पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ व जीआरपी को इसकी सूचना दी. सूचना प्राप्त होते ही आरपीएफ व जीआरपी अधिकारियों ने लोगों की सहायता से आरोपी को पकड़ लिया. पकड़े गये आरोपी की पहचान चांदमारी निवासी सचिन कुमार दास के रूप में की गयी है. अभियान के दौरान चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि आसनसोल मंडल के द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा सहित विभिन्न यात्री सुरक्षा अभियानों के तहत नियमित निगरानी, सुरक्षा जांच एवं संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान यात्रियों से अपील किया है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










