पलाश मार्ट में सस्ते दर पर मिल रहे हैं ऑर्गेनिक आम : बीडीओ

Published by : MITHILESH SINHA Updated At : 08 Jun 2026 8:53 PM

विज्ञापन

किसानों की मेहनत अब सीधे बाजार तक, सारठ में पलाश मार्ट लॉन्च

विज्ञापन

सारठ. ब्लॉक में सोमवार को पलाश मार्ट का उद्घाटन बीडीओ चंदन कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा और प्रमुख गौतम के संयुक्त रूप से किया. मौके पर बीडीओ ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत मनरेगा से संचालित आम बागवानी योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं. इससे लाभुक किसानों को लगातार आय का लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि लाभुकों के बागानों में गुलाबखास, लगड़ा, हिमसागर और मालदा जैसे विभिन्न किस्मों के ऑर्गेनिक आम तैयार हो रहे हैं, जिनमें किसी प्रकार के रासायनिक उर्वरक या कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया गया है. इन आमों को जेएसएलपीएस की सखी मंडल एवं बागवानी सखी के माध्यम से पलाश मार्ट में लाकर बाजार दर से सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. बीडीओ ने आम जनता से अपील की कि वे पलाश मार्ट से ही आम की खरीद करें. कहा कि केवल केचुवा बाक क्लस्टर में लगभग 125 से 150 टन आम का उत्पादन हुआ है, जिसे लोग 40 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद सकते हैं. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, प्रमुख गौतम, पंसस माणिक यादव, पूर्व पंसस समीउद्दीन मिर्जा, जोनेद हक, जेएसएलपीएस से मुख्य रूप से सामुदायिक समन्वयक कमल नयन, बीरेंद्र मुर्मू, अजय कुमार चौधरी, एडमिन राजेश कुमार, बीरएपी दीपक कुमार राजहंस, पीआरपी रीता कुमारी, आइएफसी एंकर मधु कुमारी, बीआरपी रजिया मिर्जा, रवि मंडल, सुनील, जिसीआरपी सुभद्रा दत्ता, चुमकी पंडित आदि मौजूद थे. — सारठ प्रखंड में पलाश मार्ट में 40–50 रुपये किलो में आम उपलब्ध

विज्ञापन
MITHILESH SINHA

लेखक के बारे में

By MITHILESH SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola