नगर निगम की टीम ने साहेब पोखर पार्क में 25 फलदार पौधे लगाये, पर्यावरण के संरक्षण का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने साहेब पोखर पार्क में 25 फलदार पौधे लगाये, पर्यावरण के संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर देवघर नगर निगम के अधिकारियों व कर्मियों ने साहेब पोखर पार्क परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया. इस अवसर पर कुल 25 फलदार पौधे लगाये.

विज्ञापन

देवघर. विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर देवघर नगर निगम ने साहेब पोखर पार्क परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया. इस अवसर पर कुल 25 फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण व हरित देवघर के निर्माण का संकल्प लिया. अभियान में मौजूद जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों व कर्मियों ने अपनी-अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस अभियान को लेकर नगर आयुक्त ने कहा कि एक पेड़ केवल प्रकृति की सेवा नहीं करता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण व बेहतर जीवन प्रदान करने का आधार भी बनता है. नगर निगम द्वारा सभी लोगों से अनुरोध किया गया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगायें और लगाये गये पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करें, साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व हरित क्षेत्र बढ़ाने के प्रति सामूहिक जागरूकता का संदेश दिया. उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया. वहीं इस दौरान बताया कि नौ जून को शिवगंगा में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
फाल्गुनी मारिक

लेखक के बारे में

By फाल्गुनी मारिक

विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.

प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola