फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पथरड्डा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई
सारठ बाजार. पथरड्डा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नवादा गांव निवासी सरफराज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल जांच कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस कार्रवाई की जानकारी ओपी प्रभारी मोतीलाल देवगम ने दी. उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी बीते माह दर्ज एक मामले से जुड़ी है. दरअसल, नवादा गांव में साइबर अपराध के एक आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों और परिजनों ने हमला कर दिया था, जिसके दौरान आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर भगा दिया गया था. इस मामले में असरफ अंसारी को मुख्य आरोपी बनाया गया था. इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरफराज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इससे पहले पुलिस ने आठ से दस नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ सारठ थाना कांड संख्या 53/2026 दर्ज किया था. ओपी प्रभारी ने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










