Deoghar news : मानदेय भुगतान व अन्य मांगों को लेकर कृषक मित्र गये हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : मानदेय भुगतान व अन्य मांगों को लेकर कृषक मित्र गये हड़ताल पर

कृषक मित्र महासंघ ने बीडीओ को आवेदन देकर कृषक मित्रों के हड़ताल पर जाने की सूचना दी. महासंघ का कहना है कि सरकार से कई बार प्रोत्साहन राशि देने का आश्वासन दिया गया. लेकिन कुछ नहीं हुआ.

विज्ञापन

सारठ बाजार. कृषक मित्र महासंघ कमेटी के निर्देश पर मानदेय व लंबित प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर कृषक मित्रों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. गुरुवार को कृषक मित्र महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश सिंह ने बीडीओ को आवेदन देकर कृषक मित्रों के हड़ताल पर जाने की सूचना दी है. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कृषक मित्र लगभग 15 वर्षों से कृषि संबंधित विभिन्न कार्यों कर रहे है. सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के कार्य में लगे है. लेकिन सरकार द्वारा उन्हें प्रोत्साहन राशि के नाम पर महज एक हजार रुपये मिल रहे है. वहीं बताया कि उसमें भी एक वर्ष की प्रोत्साहन राशि बकाया है, जिसका भुगतान नही किया गया है. कहा कि कृषक मित्रों को सरकार से कई बार प्रोत्साहन राशि देने का आश्वासन दिया गया. लेकिन आज तक उनलोगों को सम्मान जनक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली. बताया कि सरकार द्वारा 2000 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा करने व केबिनेट में पारित होने के बावजूद आजतक 2000 रुपए प्रतिमाह की दर से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली. कहा कि जबतक सरकार मांगों को पूरा नहीं करेगा हड़ताल जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
रामाकांत मिश्रा

लेखक के बारे में

By रामाकांत मिश्रा

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola