एसआइआर को लेकर राजनीतिक दलों से किया विमर्श

Published by : LILANAND JHA Updated At : 05 Jun 2026 7:55 PM

विज्ञापन

सारवां प्रखंड सभागार में बीडीओ ने किया मंथन

विज्ञापन

सारवां. चुनाव आयोग के निर्देश पर बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी रजनीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को ब्लॉक में एसआइआर सर्वे को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान अनमैपिंग मतदाताओं की सूची की जानकारी साझा करते हुए एसआईआर कार्य की समीक्षा की गयी. इस अवसर पर बताया गया कि किन परिस्थितियों में मतदाताओं के नाम अनमैपिंग सूची में छूट गए हैं. इस संबंध में उपस्थित प्रतिनिधियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. रजनीश कुमार ने मतदाता मैपिंग कार्य को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जागरूकता और जनसहभागिता से ही प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सही मतदाता सूची तथा एसआईआर सूची तैयार की जा सकेगी. इसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, लोजपा प्रदेश सचिव जगन्नाथ पासवान, सत्येंद्र हजरा, कामदेव रवानी, संतोष सिंह, सरोज पासवान सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और लोजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola