सोनारायठाढ़ी : 200 साल से हो रही मां दुर्गा की पूजा
Published by : LAXMAN CHOUDHARY Updated At : 21 Sep 2025 10:58 PM
मां दुर्गा की पूजा को लेकर क्षेत्र में उत्सव का माहौल
सोनारायठाढ़ी. मां दुर्गा की पूजा सोनारायठाढ़ी में तकरीबन दो सौ सालों से हो रही है. कलश स्थापना के साथ ही एकादशी तिथि तक मां दुर्गा की पूजा की जाती है. साथ ही एकादशी तिथि को ही मां की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय तालाब में किया जाता है, जिसको लेकर पूर्व मंत्री हरिनारायण राय ने बताया कि मेरे पूर्वज अमृत राय ने ही मां दुर्गा की पूजा प्रारंभ किया था. आज उनकी पांचवीं पीढ़ी मां दुर्गा की पूजा आराधना कर रही है. मां दुर्गा की पूजा को लेकर क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहता है. महाष्टमी से लेकर एकादशी तक मंदिर में लाखों श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन व पूजन के लिए पहुंचते हैं. मां दुर्गा की पूजा वैदिक विधि से की जाती है. इसको लेकर सोनारायठाढ़ी, असुरबंधा, दामाकुंडा, दसमरिया, धनवे, जारा, पड़रिया, हरिरायडीह, गढ़वा, असनबहियारी, दोनदिया, परसबनी, जलहरा, काशीटांड़, बारा, भाटडीह के श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचते हैं. वहीं, निशिकांत राय, विक्की कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार, विवेक कुमार ने बताया कि मां दुर्गा की पूजा में धूमधाम से की जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










