Deoghar news : निर्धारित रूट से ही निकलेगा जुलूस, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Published by : BALRAM Updated At : 12 Feb 2026 8:08 PM
थाना परिसर में गुरुवार को महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता एसडीओ राजीव कुमार सिंह ने की और कई दिशा निर्देश दिये.
मधुपुर . थाना परिसर में गुरुवार को महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता एसडीओ राजीव कुमार सिंह ने की. कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, श्रद्धा व आध्यात्मिक ऊर्जा का पर्व है. इसे आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के साथ मनायें. उन्होंने शिव बारात को निर्धारित रूट से ही निकाले जाने का निर्देश दिया. कहा कि धार्मिक स्थलों के निकट विशेष सतर्कता बरती जायेगी. कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचें. अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
सीओ यामुन रविदास ने कहा कि समाज में कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते है. कहा कि मधुपुर की आपसी एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को बनाये रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. एसडीपीओ ने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नियमानुसार व निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडे, इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता, एसआइ जय राम प्रसाद, शंकर रजक, डॉ. संजीत कुमार, नप के नगर प्रबंधक सुभाष हेंब्रम, हाजी अल्ताफ हुसैन, हाजी रकिब अंसारी, मोती सिंह, मो. शाहिद, आदिल रशीद, कन्हैयालाल कन्नू, मुशर्रफ हुसैन, अजय सिंह, फुरकान अंसारी समेत विभिन्न समितियों के सदस्य उपस्थित थे.हाइलाइट्स
॰मधुपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित॰एसडीओ और एसडीपीओ ने दिये दिशा निर्देशप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










