सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा

मारगोमुंडा में व्रत रखकर की पूजा अर्चना
मारगोमुंडा : प्रखंड क्षेत्र के पंदनियां, फागो, पट्टाजोरी, मारगोमुंडा समेत अन्य गांवों में शनिवार को महिलाओं ने पति के दीर्घायु की कामना के लिए वट सावित्री का व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना किया. क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए सुबह से सुहागिन महिलाओं का तांता लगा रहा. इस संबंध में पुरोहितों ने बताया कि सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज के हाथों से छीन कर लाई थी. जिसके कारण इस व्रत को करने से पति पर आने वाले सारे संकट दूर हो जाते है. सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष में कच्चा धागा बांध कर पूजा अर्चना किया. पुरोहितों ने आगे बताया कि वट सावित्री व्रत सौभाग्य, दीर्घायु और आरोग्य प्रदान करने वाला व्रत माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जो भी स्त्री वट सावित्री व्रत रखती है, उसका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति को दीर्घायु मिलती है. बताया कि महिलाएं घर वापस लौट कर पति की आरती उतारकर पंखा झुलाते हुए व्रत को तोड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










