अब्दुल लतीफ शाह बाबा के उर्स में जुटे जायरीन, चादरपोशी से मांगी मन्नतें

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: 41वां लतीफ शाह बाबा उर्स मेला आरंभ

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के नबी बख्श रोड स्थित अब्दुल लतीफ शाह बाबा मस्तान के मजार पर 41वां दो दिवसीय उर्स मेला प्रारंभ हो गया है. उर्स मेले में दूर-दूर से आए जायरीनों ने चादरपोशी कर अपनी-अपनी मन्नतें मांगी. मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गयी हैं. महिला और पुरुष जायरीनों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था की गयी है. नगर परिषद की ओर से पानी के टैंकर की व्यवस्था भी की गयी है. बताया जाता है कि मजार पर बड़ी संख्या में लोग चादरपोशी करने पहुंचते हैं. आयोजन समिति के सदस्यों ने मजार को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया. इस अवसर पर समिति के सचिव एवं वार्ड पार्षद रशीद खान, नौशाद आलम, शाहिद हुसैन, मो इरफान, रामप्रवेश दास, बासुदेव दास, मो अजीज, हारिस हसन, खुर्शीद आलम, मो अख्तर, मो माजिद उर्फ मोनू, मो मुमताज अहमद, मो समीर आलम, दीपक दास, मुशर्रफ हुसैन, इश्हाक, लड्डन, अहमद रजा, इरफान अंसारी, मो रमजान, मो गुजरात, मो कमाल, मो इरशाद, मो जाफर, एस आलम, इरफान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola