स्कूली बच्चाें के बीच खेल सामग्री का हुआ वितरण

बीपीओ की निगरानी में बीआरसी में हुआ वितरण
पालोजोरी. बीआरसी में विभिन्न स्कूलों के बीच सोमवार को खेल सामग्री का वितरण बीपीओ नारायण मंडल की देखरेख में किया गया. जानकारी हो कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग द्वारा राज्य स्तर से स्कूलों के लिए खेल सामग्री भेजी गयी है. प्रखंड के सभी स्कूलों के संयोजकों को निर्देश दिया गया था कि वह खेल सामग्री का उठाव बीआरसी से कर लें. इस निर्देश के आलोक में प्रखंड के अधिकतर स्कूलों के संयोजकों की ओर से खेल सामग्री का उठाव किया गया. खेल सामग्री का वितरण रिसोर्स शिक्षक जितेंद्र कुमार समेत बीआरसी के जयदेव महतो, देवनारायण आदि ने किया. मौके पर परेश राय, अशोक रजवार, आशुतोष पंडित, उपेंद्र मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




