रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारकर किया घायल, मामला दर्ज
Published by : LAXMAN CHOUDHARY Updated At : 10 May 2026 10:18 PM
सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल
सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमथर पंचायत स्थित बढ़ा बांधडीह गांव में रंगदारी नहीं देने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. वहीं, घटना रविवार शाम की बतायी जा रही है. बताया गया कि बढ़ा बांधडीह गांव निवासी संजय यादव पर उसी गांव के श्रीकांत दास ने हमला कर दिया, जिसमें संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना संजय यादव की पत्नी केली देवी ने सोनारायठाढ़ी पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल संजय यादव को तत्काल इलाज के लिए देवघर भिजवाया. वहीं घटना के बाद आरोपी श्रीकांत दास मौके से फरार हो गया. वहीं, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि घायल की पत्नी केली देवी के लिखित आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 22/2026 दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










