जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं, देवघर में 1 जुलाई से सभी प्रखंडों में लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर. (AI Generated Image)

Deoghar Driving License Camp: झारखंड के देवघर जिले के सभी 10 प्रखंडों में 1 से 30 जुलाई तक विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगाए जाएंगे. यह अभियान परिवहन सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Deoghar Driving License Camp: देवघर जिले के ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर एक जुलाई से जिले के सभी 10 प्रखंडों में विशेष प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाएंगे. यह अभियान 30 जुलाई तक चलेगा. 

पारदर्शी और सरल होगी लाइसेंस प्रक्रिया 

इस विशेष अभियान का उद्देश्य परिवहन विभाग की सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है. इसके अलावा लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना. साथ ही सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कैंप के सफल संचालन के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, जिससे कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का फायदा उठा सकें. 

उपायुक्त ने लोगों से की अपील 

उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गाड़ी चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. ऐसे में जिन लोगों के पास अभी तक लाइसेंस नहीं है या जिन्हें नया लाइसेंस बनवाना है, वे अपने प्रखंड में आयोजित विशेष कैंप का लाभ उठाएं. 

प्रखंड कैंप की तिथि 

  • देवीपुर 01 और 02 जुलाई
  • देवघर 03 और 04 जुलाई
  • मोहनपुर 06 और 07 जुलाई
  • सारठ 09 और 10 जुलाई
  • सारवां 11 और 13 जुलाई
  • सोनारायठाढ़ी 15 और 17 जुलाई
  • करौं 18 और 20 जुलाई
  • मधुपुर 22 और 23 जुलाई
  • पालोजोरी 25 और 27 जुलाई
  • मारगोमुंडा 29 और 30 जुलाई 

 यह भी पढ़ें: लाखों रुपये खर्च कर बूटी मोड़ में बनाया गया मीट हाउस, बरसों से बना है शोपीस, देखें वीडियो

 यह भी पढ़ें: रांची में 177 करोड़ में बनेगा पहला शानदार सिक्स लेन का स्मार्ट रोड, फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola