देवीपुर: साइकिल रेस में 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 03 Jun 2026 6:30 PM

विज्ञापन

विश्व साइकिल दिवस पर हरी झंडी दिखाकर धोबाना में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

देवीपुर. मेरा युवा भारत देवघर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के धोबाना में विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर साइकिल रैली निकाली गयी. जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश प्रसाद यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि महावीर मंडल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. साइकिल रैली लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची. कार्यक्रम के दौरान साइकिल रेस का भी आयोजन किया गया, जिसमें 40 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में वसंत कुमार ने प्रथम, कुंदन कुमार यादव ने द्वितीय तथा अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेता प्रतिभागियों को जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि महावीर मंडल, शिक्षक सुधीर रजक, लक्ष्मी नारायण यादव एवं बुधन प्रसाद यादव द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. वहीं, कार्यक्रम में कुल 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया. आयोजन को सफल बनाने में मां दुर्गा युवा क्लब भोजपुर के सचिव भूदेव शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत देवघर के तत्वावधान में किया गया.

विज्ञापन
SIVANDAN BARWAL

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola