ग्राम उत्कर्ष शिविर में राशन व पेंशन के आये आवेदन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ग्राम उत्कर्ष शिविर में राशन व पेंशन के आये आवेदन

मधुपुर की चरपा व मिसरना पंचायत सचिवालय में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जागरुकता शिविर आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की चरपा व मिसरना पंचायत सचिवालय में बुधवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सड़क, जल, स्वास्थ्य, दूरसंचार, राशनकार्ड, बिजली एवं आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं जनजातीय क्षेत्रों में उपलब्ध करने को लेकर जानकारी दी गयी. शिविर के माध्यम से गांव में रहने वाली जनजातीय आबादी को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीयता प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, जन-धन खाता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बीपीएल विश्वकर्मा योजना, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि के आवेदन लिये गये. मौके पर मुखिया दिनेश कुमार व प्रेमा देवी, पंचायत सचिव मोहीलाल मुर्मू, मेहर शेख, चंद्रकांत झा, पंसस योशा देवी, हेमंती कुमारी, अजय मंडल, राजू प्रसाद दास, सीता देवी, विनोद मंडल, अवध किशोर मंडल, राधिकारी देवी, बसंती बास्की, रिंकु देवी, रुपम देवी, शशि देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola