योजनाओं के लाभ लेने के लिए शिविर में जुटी भीड़

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
योजनाओं के लाभ लेने के लिए शिविर में जुटी भीड़

मारगोमुंडा के कानो व चेतनारी में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष शिविर आयोजित

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के कानो व चेतनारी में बुधवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने विकास शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों से चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी. शिविर में बाल विकास परियोजना विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व विभाग, सावित्रीबाई फुले, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा, आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग, जेएसएलपीएस के योजनाओं के बारे में बताया गया. शिविर के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, आवास, आय प्रमाण पत्र, केसीसी फार्म, राशनकार्ड, पेंशन से संबंधित आवेदन ग्रामीणों से लिया गया. मौके पर प्रखंड व पंचायत कर्मी मौजूद थे. हाइलाइर्ट्स : मारगोमुंडा के कानो व चेतनारी में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष शिविर आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola