पूजा- अर्चना के लिए दंड देकर धर्मराज मंदिर पहुंचे भोक्ता, श्रद्धालुओं का लगा तांता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 10:46 PM
धर्मराज मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भोक्ता अनुष्ठान संपन्न कराने में जुटे. महापर्व के प्रथम दिन पोखर से स्नान कर कर्णेश्वर शिव मंदिर से दंड देकर भोक्ता व भक्तिन धर्मराज मंदिर पहुंचे. इस दौरान श्रद्दालुओं ने भक्तों के बीच फल बांटे.
करौं . थाना क्षेत्र के धर्मराज मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर भोक्ता अनुष्ठान संपन्न कराने में जुटे हुए है. बुधवार को धर्मराज मंदिर में 307 की संख्या में भोक्ता व भक्तिन ने श्रद्धा भाव से अभिभूत होकर जाति, धर्म संप्रदाय व सभी भेदभाव भुलाकर अपना धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने में लगे हुए हैं. दो दिनों तक चलने वाला महापर्व के प्रथम दिन छोटा भोक्ता ने शाम को पोखर से स्नान कर प्रसिद्ध कर्णेश्वर शिव मंदिर से लंबा दंड देकर धर्मराज मंदिर पहुंचे. वहीं इस दौरान दंड देने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतार व सड़क के दोनों किनारों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. भोक्ताओं ने बाबा धर्मराज बाबा कर्णेश्वर के प्रति पूरी श्रद्धा भक्ति भाव से अपनी बारी का इंतजार करते देखे गये. वहीं जय बाबा कर्णेश्वर, जय बाबा धर्मराज के गगन भेदी नारों से कर्णेश्वर शिव मंदिर का क्षेत्र गुंजायमान होता रहा. इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भक्तों के बीच फल का वितरण किया, जिसे प्रसाद स्वरूप भोक्ताओं ने ग्रहण किया. वहीं इसके पूर्व भक्तों ने छोर कर्म करके यज्ञोपवीत धारण कर, स्नान कर ब्रह्मचारी वेश में फलाहार कर शयन को गये. इसके बाद दूसरे दिन पूर्णिमा की रात में विशेष आयोजन प्रारंभ होता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










