देवघर नगर निगम में JMM का 'एकछत्र राज': डिप्टी मेयर चुनाव में टिप चटर्जी की बड़ी जीत, अपर्णा झा हारीं

Updated at : 13 Mar 2026 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar Municipal Election

झामुमो की टिप चटर्जी प्रमाण पत्र लेती हुई

Deoghar Municipal Election: देवघर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों ने शपथ ली. इसके बाद हुए डिप्टी मेयर चुनाव में झामुमो की टिप चटर्जी ने 21 वोट पाकर जीत दर्ज की. अब मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा है.

विज्ञापन

Deoghar Municipal Election, देवघर (संजीत मंडल): देवघर नगर निगम चुनाव में विजयी मेयर और वार्ड पार्षदों को शुक्रवार को विकास भवन सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी. मेयर को संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार ने शपथ दिलाई. इस मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसी हीरा कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार और जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

डिप्टी मेयर चुनाव में टिप चटर्जी की जीत

शपथ ग्रहण के बाद डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराया गया. मतदान में झामुमो के टिप चटर्जी को 21 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अपर्णा झा को 15 वोट ही प्राप्त हुए. इस तरह टिप चटर्जी ने 6 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर देवघर नगर निगम की डिप्टी मेयर बन गयी.

Also Read: झारखंड पुलिस को मिलीं नई गाड़ियां, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा – कानून व्यवस्था मजबूत करने में मिलेगी मदद

जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

डिप्टी मेयर बनने के बाद टिप चटर्जी के स्वागत के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता विकास भवन पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और जीत का जश्न मनाया.

मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों की जीत

इस जीत के साथ ही देवघर नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा हो गया है. इसे पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है.

Also Read: देवघर में 2 ‘घुसखोर’ सरकारी बाबू दबोचे गये, मुआवजा दिलाने के नाम पर मांग रहे थे नोटों की गड्डी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola