Geeta Koda News: कांग्रेस से देश का भला होने वाला नहीं, देवघर के बाबा मंदिर में बोलीं गीता कोड़ा

बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मधु कोड़ा के साथ गीता कोड़ा. फोटो : संजीव कुमार मिश्र
Geeta Koda News: सिंहभूम की निवर्तमान सांसद गीता कोड़ा ने कहा है कि कांग्रेस से इस देश का भला होने वाला नहीं है. पीएम मोदी आदिवासी और झारखंड हित में कर रहे काम.
Table of Contents
Geeta Koda News|देवघर, संजीव मिश्रा : कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुकीं सिंहभूम की निवर्तमान सांसद गीता कोड़ा ने कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई है. गीता कोड़ा ने कहा है कि कांग्रेस से इस देश का भला होने वाला नहीं है.
Geeta Koda News: कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यशैली से थीं नाराज
प्रभात खबर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस नीतियां और उसके नेताओं की कार्यशैली न देशहित में है, न झारखंड के हित में. कांग्रेस वाले परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं. मैंने सिर्फ सिंहभूम की सांसद नहीं थी. कांग्रेस पार्टी ने मुझे झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी थी.
झारखंड हित में जो सुझाव दिए, उस पर कांग्रेस ने नहीं किया काम
गीता कोड़ा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष के नाते हमने पार्टी आलाकमान के सामने कई बातें रखीं. झारखंड हित में हमने जो भी सुझाव आलाकमान को दी, किसी पर अमल नहीं हुआ. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे तक से मिलकर हमने झारखंड हित में कुछ कदम उठाने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कोई पहल नहीं की.
गीता कोड़ा ने झारखंड सरकार की नाकामियां भी गिनाईं
गीता कोड़ा ने झारखंड सरकार की नाकामियां भी गिनाईं. कहा कि झारखंड में गठबंधन (I.N.D.I.A.) की सरकार है, लेकिन यहां लोग त्रस्त हैं. झारखंड के युवा बेरोजगार हैं. महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. हमारे युवाओं को अपने प्रदेश में रोजगार नहीं मिल रहा. सरकार को प्रदेश के हित में जो काम करने चाहिए, वो नहीं हो रहे हैं. हमारे युवा पलायन कर रहे हैं.
आदिवासियों की बेहतरी के लिए पीएम मोदी के काम से हूं प्रभावित
सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड में बेहतर शिक्षा वय्वस्था होनी चाहिए. कांग्रेस ने इन सब चीजों की ओर कभी ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों के हित में, झारखंड के हित में जो काम किए हैं, उससे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है.
देवघर में गीता ने मधु कोड़ा के साथ किये बाबा बैद्यनाथ के दर्शन
गीता कोड़ा अपने पति मधु कोड़ा के साथ सोमवार (27 मई) को बाबानगरी आईं. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर में ही उन्होंने प्रभात खबर के संवाददाता से बातचीत की और कांग्रेस के बारे में अपनी राय रखी. बता दें कि संताल परगना में वह भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहीं हैं.
इसे भी पढ़ें
कल तक गीता और मधु कोड़ा भ्रष्ट थे, आज पवित्र हो गये : बन्ना गुप्ता
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




