को-ऑपरेटिव बैंक ने कैंप लगाकर लोगों के खुलवाये खाता

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
को-ऑपरेटिव बैंक ने कैंप लगाकर लोगों के खुलवाये खाता

करौं प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत के पैक्स भवन में को-ऑपरेटिव बैंक ने लगाया कैंप

विज्ञापन

करौं. प्रखंड की डिंडाकोली पंचायत के पैक्स भवन में मंगलवार को को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक शंभू नाथ ठाकुर के नेतृत्व में लाभुकों के बीच खाता खोले जाने को लेकर शिविर आयोजित कि गया. शिविर में शाखा प्रबंधक शंभू नाथ ठाकुर ने बताया गया कि सरकार द्वारा चलाये जाने वाले योजनाओं का हर संभव लाभ लोगों को मिले इसके लिए सरकार तत्पर है. लोग आगे आकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का प्रयास करें और लोगों को इसके लिए प्रेरित करें. उन्होंने सरकार द्वारा दिये जाने वाले अटल पेंशन योजना के बारे में लोगों को बारी-बारी से बताया. कहा कि अटल पेंशन योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिससे लोगों को बहुत फायदा है. इसलिए इस प्रकार के योजनाओं में लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लगाये जाने वाले कैंप में अपना-अपना खाता खुलवाये. मौके पर बीसी पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola