रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जसीडीह व रोहिणी हॉल्ट के बीच रायडीह रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक से जसीडीह पुलिस ने एक अज्ञात 32 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, जसीडीह :
जसीडीह व रोहिणी हॉल्ट के बीच रायडीह रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक से जसीडीह पुलिस ने एक अज्ञात 32 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था. पुलिस को मृतक के पैकेट से तीन रेल टिकट मिले हैं. एक टिकट हावड़ा-रामपुर का, जबकि दो टिकट हावड़ा से जसीडीह स्टेशन तक के थे. घटना की सूचना पाकर जसीडीह थाना व जसीडीह आरपीएफ पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात को स्टेशन के अधिकारी द्वारा पुलिस को सूचना दी थी कि रायडीह रेलवे फाटक के समीप अप लाइन के पोल संख्या 320/29-31पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ विनोद कुमार, आरपीएफ पदाधिकारी व जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जांच की. पुलिस को मृतक के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात व सामान नहीं मिले हैं. इस कारण शव की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस ने आशंका जतायी है कि संभवत: युवक किसी ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर रहा होगा या रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या किया होगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है. मृतक के शरीर पर लाल रंग का टी-शर्ट के साथ पेंट पहना हुआ था. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










