हूल नायकों के आदर्शों पर चलने की जरूरत : भाजपा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
हूल नायकों के आदर्शों पर चलने की जरूरत : भाजपा

मधुपुर के बदिया में भाजपा ग्रामीण मंडल ने हूल दिवस मनाया

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के बदिया में भाजपा ग्रामीण मंडल ने सोमवार को हूल दिवस मनाया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता ने सिदो कान्हू, चांद-भैरव आदि महापुरुषों के जीवन व संघर्ष के बारे में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसे महापुरुषों के आदर्शों में चलने की जरूरत है. यह विद्रोह भले ही संथाल हूल हो परंतु संथाल परगना के समस्त गरीबों और शोषितों द्वारा शोषकों, अंग्रेजों व उसके कर्मचारियों के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन था. मौके पर धनंजय रवानी, मनोज सिंह, शिवा मरांडी, सिकंदर सोरेन, सूरजू मरांडी, फुलेश्वर् मंडल, सर्जू दास, शिबू सिंह, नकुल रवानी, दीपक सिंह, राजेश पाठक, रविंद्र भैया, निर्मल मरांडी, अनूप भैया, सूरज दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola