भाजपाइयों ने डॉ आंबेडकर के मार्गों पर चलने का लिया संकल्प

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर की गाड़िया पंचायत के सलैया गांव में भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की गाड़िया पंचायत के सलैया गांव में सोमवार को भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. साथ ही उन्होंने सभी को उनके बताये रास्ते पर चलने की बात कही. कहा कि उन्होंने वंचितों और शोषितों को आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया. उनका जीवन साहस व हर कठिनाई में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. बाबा साहेब के विचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे. मौके पर धनंजय रवानी, फुलेश्वर मंडल, नकुल रवानी, सरजू दास, रविंद्र भैया, प्रमोद दास, शेखर राय, कमली देवी विनोद दास, सुनील दास, किशोर दास,, मनु लाल दास दीपक सिंह मनोज सिंह अनूप भैया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola