सारठ में रफ्तार बनी काल, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

बाइक सवार संगम रवानी.

सारठ के लुटिया गांव में एक बाइक सवार की ट्रक से टक्कर में मौत . नारंगी मोड़ दवा लेने जा रहे थे मृतक संगम रवानी. विधायक ने मुआवजे का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

मिथलेश सिन्हा, सारठ.चितरा थाना क्षेत्र के लुटिया गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार संगम रवानी (47) की मौत हो गयी. हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल संगम रवानी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सारठ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर रेफर कर दिया. देवघर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दवा लेने नारंगी मोड़ जा रहे थे संगम

जानकारी के अनुसार, संगम रवानी, पिता स्व. झलकु रवानी, अपने गांव सरपत्ता से हीरो होंडा बाइक से दवा लेने के लिए नारंगी मोड़ जा रहे थे. इसी दौरान लुटिया गांव के पास एक साइकिल सवार द्वारा ओवरटेक करने के क्रम में सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गयी.

ट्रक की टक्कर से संगम रवानी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चितरा थाना पुलिस को दी.

पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक

सूचना मिलते ही चितरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से सारठ सीएचसी पहुंचाया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है. मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

संगम रवानी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. पत्नी प्रेमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं. घटना के बाद परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

घटना पर दुख जताते हुए विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कहा कि यह बेहद पीड़ादायक घटना है. उन्होंने कहा कि वे मृतक के परिजनों के साथ हमेशा खड़े हैं और उन्हें हरसंभव सरकारी सहायता दिलायी जायेगी. विधायक ने कहा कि राज्य आपदा मोचन निधि से परिजनों को दो लाख रुपये की सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा.


विज्ञापन
अनुपम कुमार

लेखक के बारे में

By अनुपम कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola