पीएम व अबुआ आवास निर्माण में लाये तेजी : बीडीओ

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

बीडीओ ने किया मनरेगा समीक्षात्मक बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ अजय कुमार दास की अध्यक्षता में पंचायत व रोजगार सेवकों के साथ साप्ताहिक मनरेगा समीक्षात्मक बैठक हुई. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि पंचायतों में चल रहे पूर्व की विकास योजना को शत प्रतिशत कार्य पूर्ण किये जाने के बाद बंद कर दें. उन्होंने कहा कि जिन-जिन पंचायतो में पूर्व की योजनाओं को पूर्ण नहीं कराया जायेगा, उन पंचायतों में काम नहीं दिया जायेगा. साथ ही पंचायत व रोजगार सेवकों के भुगतान पर रोक लगा दिया जायेगा. कहा कि पीएम व अबुआ आवास योजना में तेजी लाते हुए पूर्व की योजनाओं को समय रहते पूरा कर ले. अब भी कई ऐसे पंचायत है जहां अबुआ व पीएम आवास का निर्माण कार्य लंबे समय से बाधित है. उन्होंने पंचायत व रोजगार सेवकों को लाभूकों से संपर्क स्थापित कर योजनाओं को पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ विकास कुमार, एई नवनीत कुमार, जेई अमित कुमार, सुशांत कुमार समेत विभिन्न पंचायत के पंचायत व रोजगार सेवक मौजूद थे. ———- बीडीओ ने किया मनरेगा समीक्षात्मक बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola