बाबा मंदिर के दानपात्रों में सिक्कों का अंबार, दूसरे दिन की गिनती में निकले 51,525 रुपये

Published by : Sanjeev Mishra Updated At : 05 Jun 2026 7:51 PM

विज्ञापन

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के रूप में प्राप्त सिक्कों की गिनती का कार्य लगातार जारी है. मंदिर प्रशासन के अनुसार अभी भी बड़ी संख्या में सिक्के बोरी में जमा हैं, साथ ही दान पात्रों में भी काफी सिक्के भर चुके हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के रूप में प्राप्त सिक्कों की गिनती का कार्य लगातार जारी है. मंदिर परिसर में लगे दानपात्रों और चढ़ावे से जमा हुए सिक्कों की गिनती दूसरे दिन भी मंदिर दंडाधिकारी कमलेश कुमार की अगुवाई में की गयी. गिनती के दौरान 51,525 रुपये की राशि प्राप्त हुई. मंदिर प्रशासन के अनुसार अभी भी बड़ी संख्या में सिक्के बोरी में जमा हैं. इसके अलावा मंदिर परिसर में स्थापित दान पात्रों में भी काफी सिक्के भर चुके हैं. मंदिर दंडाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि दान से प्राप्त नोटों की गिनती अपेक्षाकृत आसानी से हो जाती है, लेकिन सिक्कों की संख्या अधिक होने और समय की कमी के कारण उनकी गिनती लंबित रह जाती है. इसी को देखते हुए अब प्रतिदिन सिक्कों की गिनती कर उन्हें बैंक में जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के विकास पात्रों में भी भारी मात्रा में सिक्के जमा हैं. मंदिर प्रभारी से अनुमति प्राप्त होने के बाद उनकी गिनती की जायेगी. सिक्कों की गिनती और संधारण कार्य में लेखापाल संजय सुमन सिन्हा, मंदिर दारोगा आदित्य फलहारी, राज नारायण शृंगारी, सोना सिन्हा, चंदन कुमार, राजेश यादव, प्रदीप झा, कमल पासवान, भोला भंडारी, सुबोध वर्मा सहित मंदिर में प्रतिनियुक्त होमगार्ड के जवान सक्रिय रूप से जुटे रहे.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola