दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर सहायक अध्यापकों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

Published by : SANJAY KUMAR RANA Updated At : 10 May 2026 7:15 PM

विज्ञापन

सारठ के सहायक अध्यापकों के समक्ष आर्थिक संकट

विज्ञापन

चितरा. सारठ प्रखंड में कार्यरत सहायक अध्यापकों को पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है. मानदेय के अभाव में शिक्षकों को जीवन यापन करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक महासंघ के जिला सचिव शशिकांत मिश्रा, प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रोहित सिंह, रोहित यादव, श्री राम रवानी, प्रकाश कापड़ी, प्रदुम्न सिंह, सुनील यादव, सत्य नारायण पोद्दार, आदिनाथ सिंह, विजय सिंह एवं विशेश्वर हेंब्रम ने कहा कि लगातार दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गयी है. उन्होंने कहा कि अब दुकानदार भी उधार में राशन देने से मना कर रहे हैं, जिससे उनके समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. शिक्षकों ने बताया कि परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही है. सहायक अध्यापकों ने विभागीय अधिकारियों से अविलंब बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे.

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola