ePaper

शिविर में आये 204 आवेदन, परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

Updated at : 21 Nov 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में आये 204 आवेदन, परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

शिविर में आवास व पेंशन के आये आवेदन

विज्ञापन

मधुपुर. बुढ़ैई पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना, आपके सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ यामुन रविदास, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, मुखिया मीना देवी व थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर अतिथियों ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया. शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाये गये थे. जिनमें स्वास्थ्य, मनरेगा, पेयजल व स्वच्छता, बाल विकास परियोजना, राजस्व, ई-कल्याण, आजीविका मिशन, बैंक, बिजली विभाग आदि के पदाधिकारी व कर्मियों ने लोगों से जुड़ी समस्याओं का आवेदन प्राप्त किया. अबुआ आवास, मंईयां सम्मान, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जन्म, राजस्व, उद्यान विभाग, मनरेगा, बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि, आपूर्ति समेत अन्य विभाग से 204 आवेदन लिया गया. इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने कार्यक्रम का स्थल पहुंच कर स्टॉलों का निरीक्षण किया. इस दौरान लोगों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया. वहीं, डीडीसी ने कहा कि सरकार द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में वास करने वाले जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभ देने के उद्देश्य से पंचायत में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना, आपकी सरकार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी, पंसस फेली देवी, पूर्व मुखिया अशोक राजहंस, बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, सीडीपीओ नीतू कुमारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ हरेरामजी दिनकर, सुशांत कुमार, बीपीओ अभिजीत कुमार, महिला पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी, सुभाष कुमार, विशाल कुमार शरण, मनीष कुमार, राजेंद्र यादव, कमल किशोर दास आदि मौजूद थे. हाइलाट्स : बुढ़ैई पंचायत सचिवालय में अधिकार सप्ताह का हुआ आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola