501 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
501 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

मां तारा मंदिर में वार्षिक पूजन आयोजित

विज्ञापन

चितरा. चितरा कोलियरी स्थित मां तारा मंदिर में रविवार को वार्षिक पूजा का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया. इस अवसर पर 501 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गयी, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा. यात्रा की शुरुआत सोना पोखर से हुई, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों ने यजमान अशोक यादव और अनीता देवी के हाथों विधिपूर्वक जल पूजन कराया. इसके बाद ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और जयकारों के साथ कलश यात्रा गांधी चौक, हाटतल्ला दुर्गा मंदिर, टेढ़ी मोड़ और भवानीपुर काली मंदिर होते हुए पुनः मां तारा मंदिर पहुंची, जहां विधिपूर्वक कलश स्थापना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान जय माता दी के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा. कलश स्थापना के साथ ही मंदिर परिसर में तीन दिवसीय चंडी पाठ का शुभारंभ हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है. मौके पर आचार्य बासुकीनाथ, कुल पुरोहित बिशेश्वर ठाकुर, निती ठाकुर, हृदय झा, सत्यम झा, आदेश पांडेय, पुजारन शकुंतला देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मां तारा मंदिर में वार्षिक पूजन आयोजित मां तारा मंदिर में शुरू हुआ तीन दिवसीय चंडी पाठ

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola