प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकलेगी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकलेगी कलश यात्रा

चितरा के बड़बाद गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर होगा आयोजन

विज्ञापन

चितरा. प्रखंड क्षेत्र के बड़बाद गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी. इसके लिए कमेटी के सदस्यों द्वारा की तैयारी काफी जोर शोर से की जा रही है. साथ ही तीन दिवसीय तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा. इस कार्यक्रम को ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. सभी सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं. मौके पर कमेटी सदस्य नवल मंडल, बाल कृष्ण यादव, मैनेजर मंडल ,अनिल मंडल कालीचरण यादव, रामू यादव, परेश नापित सिकंदर नापित, संजित नापित व अन्य लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola