बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर एफआइआर

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर के बुढ़ैई थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई

विज्ञापन

मधुपुर. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल प्रशाखा मधुपुर के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने बुधवार को पांच लोगों पर अवैध रूप से बिजली चोरी करने का मामला बुढ़ैई थाना में दर्ज कराया है. सहायक अभियंता ने पुलिस को बताया है कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने विभाग के कर्मी के साथ बुढ़ैई थाना क्षेत्र के झिलुवा, दार्वे, हरिला समेत विभिन्न गांव में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई घरों की बिजली जांच की गयी, जिसमें पांच घरों में अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है. बताया गया कि इनके द्वारा बिजली चोरी किये जाने से विभाग को करीब 95 हजार राजस्व को क्षति हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola