खेल-खेल में हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक को किया घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Sep 2024 7:13 PM
थाना क्षेत्र के संथाली मुहल्ले में आपसी विवाद में मारपीट हो गयी. इसमें युवक अजमद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रतिनिधि, जसीडीह : थाना क्षेत्र के संथाली मुहल्ले में आपसी विवाद में मारपीट हो गयी. इसमें युवक अजमद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बाहर रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में युवक की मां मजदा बीबी ने मुहल्ले के मो समीर, मो आजाद, मो अनबर, मो राजा, हसीना बीबी, नुरी बीबी, सकीला खातून व सरमीला खातून के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि गुरुवार को वह और उसके परिवार के सदस्य काम करने के लिए गये थे व पुत्र अजमद हुसैन मो समीर के साथ खेल रहा था. इस दौरान दोनों में झगड़ा हो गया. इसके बाद आरोपी मिलकर आये और युवक के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया. इससे उसकी आंख में गंभीर चोट आयी है और घायल हो कर गिर गया. घटना की जानकारी मिलते ही मां सहित अन्य लोग पहुंचे, तो सभी आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










