ePaper

वज्रपात से खेत में काम कर रहे किसान की मौत

Updated at : 14 Sep 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से खेत में काम कर रहे किसान की मौत

चितरा के खैरबनी गांव में शोक की लहर

विज्ञापन

चितरा. थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव निवासी किसान शिवराम राय (65 वर्ष) की ठनका की चपेट में आने मौत हो गयी. हल्की बारिश के बीच वज्रपात हुई जिससे उक्त किसान की मौत हो गयी. घटना लगभग 3 से 3.30 बजे की बतायी जा रही. अचानक हुए वज्रपात की घटना से किसान की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. इस संबंध में मृतक किसान के पुत्र बापी राय ने बताया कि उनके पिता खेत में खाद छिड़काव करने गया था. इसी समय हल्की बारिश के बीच अचानक हुई वज्रपात की चपेट में शिवराम आ गया, जिससे वह काफी झुलस जाने से खेत में ही गिर गया. परिजनों को सूचना मिलने पर आनन-फानन में उन्हें को जामताड़ा स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. समाचार लिखे जाने तक सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा चल रही थी. वहीं दूसरी ओर परिजनों आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola