पूर्वा एक्सप्रेस से गिरकर हरियाणा के रेलयात्री की मौत

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पूर्वा एक्सप्रेस से गिरकर हरियाणा के रेलयात्री की मौत

मदनकट्टा स्टेशन पर अप हावड़ा- नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस में सफर कर रहे रेलयात्री गिरा

विज्ञापन

मधुपुर. अप हावड़ा- नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस में सफर कर रहे रेलयात्री की मौत ट्रेन से गिरकर मदनकट्टा स्टेशन पर मौत हो गयी. मृतक हरियाणा का रहने वाला था. ट्रेन जब मधुपुर पहुंची तो मृतक के साथ सफर कर रहे साथी दया राम ने घटना की जानकारी मधुपुर रेल प्रशासन को दी. सूचना पर मधुपुर आरपीएफ व जीआरपी की टीम घटनास्थल पहुंची. पंचनामा करके शव को रेलवे ट्रैक से हटाया. आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज एचके सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि मृतक मनोज कुमार हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ नांगल नोनिया गांव का रहने वाला है. उसके साथ उसका दोस्त दयाराम ट्रेन में सफर कर रहा था. ट्रेन से कैसे वह गिरा इसकी जांच की जा रही है. उसके पास से हावड़ा से नयी दिल्ली तक का सामान्य दर्जे का टिकट मिला है. रेल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को रेलवे प्रशासन ने दे दिया है. रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola