चोरी की बरामद स्कॉर्पियो लेने पहुंची बिहार की नालंदा पुलिस

Updated:
विज्ञापन

देवघर : चोरी की बरामद स्कॉर्पियो को लेने बिहार अंतर्गत नालंदा जिले के दीपनगर थाना की पुलिस गुरुवार को देवघर पहुंची. यहां नगर थाना से संपर्क कर बरामद स्कॉर्पियो के बारे में जानकारी ली. नगर पुलिस ने नालंदा दीपनगर थाना से पहुंचे एसआइ अनिल कुमार सिंह को कोर्ट की प्रक्रिया पूरी करने व आदेश लाने […]

विज्ञापन

देवघर : चोरी की बरामद स्कॉर्पियो को लेने बिहार अंतर्गत नालंदा जिले के दीपनगर थाना की पुलिस गुरुवार को देवघर पहुंची. यहां नगर थाना से संपर्क कर बरामद स्कॉर्पियो के बारे में जानकारी ली. नगर पुलिस ने नालंदा दीपनगर थाना से पहुंचे एसआइ अनिल कुमार सिंह को कोर्ट की प्रक्रिया पूरी करने व आदेश लाने के बाद उक्त स्कॉर्पियो वाहन सुपुर्द करने की बात कही.

एसआइ सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के विशाल बरमसिया गांव निवासी शैलेश कुमार मंडल की स्कॉर्पियो गाड़ी (जेएच 18 डी 4131) की चोरी उसके ससुराल से हो गयी थी. इस संबंध में नालंदा जिले के दीपनगर थाना में कांड संख्या 123/17 भादवि की धारा 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. घटना के दो दिनों बाद उक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को नगर थाना गश्ती दल द्वारा सर्कुलर रोड के समीप से बरामद किया गया था. उक्त स्कॉर्पियो सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola