बाइक की डिक्की से 66.8 हजार चोरी

Updated:
विज्ञापन

शराब व्यवसायी के स्टाफ के साथ हुई घटना घटना नगर थानांतर्गत पुरनदाहा मुहल्ले की अमित कुमार साह ने अज्ञात के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी देवघर : नगर थाना क्षेत्र में सोमवार दिनदहाड़े शराब व्यवसायी के स्टाफ के बाइक की डिक्की से 66800 रुपये की चोरी हो गयी. इस संबंध में पुरनदाहा मुहल्ले में रहने वाले […]

विज्ञापन

शराब व्यवसायी के स्टाफ के साथ हुई घटना

घटना नगर थानांतर्गत पुरनदाहा मुहल्ले की
अमित कुमार साह ने अज्ञात के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी
देवघर : नगर थाना क्षेत्र में सोमवार दिनदहाड़े शराब व्यवसायी के स्टाफ के बाइक की डिक्की से 66800 रुपये की चोरी हो गयी. इस संबंध में पुरनदाहा मुहल्ले में रहने वाले शराब व्यवसायी के स्टाफ अमित कुमार साह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि अपने मालिक का 66800 रुपया बाइक की डिक्की में रखकर वह जमा करने एसबीआइ मुख्य शाखा में जा रहा था. इस क्रम में वीआइपी चौक के समीप पुरनदाहा अपना आवास कोई कागज लेने पहुंचा.
बाइक को आवास के सामने खड़ी कर छत पर गया. वहां से लौटा तो उसके बाइक की डिक्की खुला था व उसके अंदर रखा हुआ रुपया गायब मिला. खोजबीन में कुछ सुराग नहीं मिलने पर वह शिकायत देने नगर थाना पहुंचा. पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद बताया कि प्रतिष्ठान का कुछ पैसा नगर थाना के समीप पंजाब नेशनल बैंक में जमा किया. इसके बाद वह एसबीआइ जाने के लिये निकला. उसी क्रम में कोई कागजात लेने आवास पर गया था, जहां घटना हो गयी. समाचार मिलते ही नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय सशस्त्र बलों के साथ अमित को साथ लेकर निकले. पहले पीएनबी में सीसीटीवी फुटेज जांच किया. इसके बाद घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस को घटना में कोई सुराग नहीं मिल सका है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 335/17 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है. जानकारी हो कि इन दिनों शहर में छिनतई करने वाला गिरोह सक्रिय है. शनिवार को एसबीआइ बाजार शाखा में चीनी व्यवसायी अर्जुन प्रसाद अग्रवाल का 65000 रुपया चोरी कर ली गयी थी. बाद में सारवां के भंडारो निवासी रंजीत वर्मा के बाइक की डिक्की से 30 हजार रुपये की चोरी हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola